फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्यारोपी के साथ व्हाट्सएप चैट वायरल होते ही गिरी गाज, एसपी ने एसओ अनवर अली खां को किया निलंबित

Wed, 14 Oct 2020 02:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के एसओ निजामाबाद और दोहरे हत्याकांड के आरोपी के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट वायरल होने के बाद एसपी सुधीन कुमार सिंह ने एसओ को निलंबित कर दिया। यह मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही मामले की जांच एसपी सिटी पंकज पांडेय को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसओ निजामाबाद अनवर अली खां को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने लाइन हाजिर किया था। इसके बाद एसओ को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल में बंद आरिफ उर्फ मुन्ना के साथ एसओ अनवर अली खान की एक और व्हाट्सएप चैट वायरल होने पर उसको भी जांच प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही गई है। प्रकरण की जांच में कई अन्य गंभीर खुलासे होने की बात कही जा रही है।


जानकारी के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर हुई चैट में एसओ निजामाबाद अनवर अली खां कुछ दिनों पहले ही रेलवे के फर्जी टिकट बनाने के मामले में जेल भेजे गए एवं दोहरे हत्याकांड के आरोपी आरिफ उर्फ मुन्ना के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए थे। इसमें पैसे के लेनदेन के साथ ही तमाम तरह की बातें हुई थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

एसओ और हत्यारोपी के बीच जिस लिहाज से बातचीत हुई थी, उससे लगता है कि वह उनका काफी करीबी है। इस चैट में सोमवार को चकिया हुसैनाबाद गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में मृत असमर का भी जिक्र था। इसमें उसका नाम, मोबाइल नंबर व गाड़ी का नंबर आदि भी आरिफ ने एसओ निजामाबाद को भेजा था।

पैसे के लेनदेन की भी बात थी। किसी ने इस चैट की वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। अमर उजाला ने इस चैट के वायरल होने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इस पर एसपी सुधीर कुमार ने कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन

उन्होंने एसओ निजामाबाद अनवर अली खां को लाइन हाजिर करने के बाद निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। उन्होंने कहा कि ये चैटिंग दो माह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन मामला गंभीर है। जांच रिपोर्ट मिलने का बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें