फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनते ही प्रदेश का बुलेट ट्रेन की तरह होगा विकासः गडकरी

Thu, 02 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
भदोही के एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन और ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को भदोही पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो बुलेट ट्रेन की तरह विकास होगा। भदोही संसदीय क्षेत्र में 2019 तक पांच हजार करोड़ से विकास होगा।
विज्ञापन


डेंगरपुर पुल, भदोही में रिंगरोड और वाराणसी से भदोही, जंघई होते मछलीशहर तक फोरलेन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी बलात्कार के आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। जो बलात्कारी और गुंडे खुलेआम टहल रहे हैं, वे सरकार बनने पर 16 मार्च तक जेल में होंगे। केंद्रीय मंत्री मिनी स्टेडियम चकमानधाता में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि जो साइकिल मुलायम ने पंचर कर दी है, उसे अखिलेश कहां तक ले जाएंगे। अखिलेश हवा भरते हैं तो मुलायम निकाल देते हैं। हाथी तो पैसे खाकर बीमार हो चुका है। केंद्र से विकास के लिए आया धन यूपी सरकार ने जानबूझ कर रोक दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस वाहन का चालक सही न हो तो उसका एक्सीडेंट हो जाता है। कहा कि यूपी के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार रूपी दो इंजन की जरूरत है। प्रदेश में सरकार बनी तो जो विकास 50 साल में नहीं हुुआ, वह पांच साल में होगा।

गडकरी ने कांग्रेसी कुनबे पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के 70 साल में गरीबी दूर करने के नाम पर नेहरू, राजीव गांधी, इंदिरा और सोनिया गांधी के नेतृत्व की सरकार बनी लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें