फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने कहा, इस बार चूके तो शरणार्थी जैसा रहना पड़ेगा

Thu, 02 Mar 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने जनता को आगाह करते कहा अगर आप इस बार चूक गए तो अपने ही देश में शरणार्थी जैसा रहना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने ये बातें गुरुवार को पीएन इंटर कॉलेज छपरा के मैदान में चुनावी सभा में कहीं।  लोगों से भोजपुरी में संवाद करते हुए तिवारी ने कहा कि देश में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार व अव्यवस्था का बोलबाला समाप्त होगा ।

अपराधी जेल में होंगे, विकास कार्य पूरी पारदर्शिता से कराए जाएंगे । इस दौरान उन्होंने कई लोकप्रिय भजन भी सुनाए।  उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता संत सतपाल महाराज ने कहा कि अगर काम बोलता तो सपा कांग्रेस से गठबंधन नहीं करती।
विज्ञापन


कार्यक्रम को बिहार के सांसद जनार्दन सिंह, बलिया के सांसद भरत सिंह, झारखंड के पूर्व सांसद गणेश मिश्र, पूर्व विधायक मुंशी लाल वर्मा सुरेंद्र सिंह ,विनोद शंकर दुबे सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें