फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में नितिन नवीन की चार बैठकें: कहा- संपर्क व संवाद से शक्ति केंद्रों को बनाएं मजबूत; एमएलसी चुनाव पर चर्चा

Thu, 08 Oct 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की चार बैठकें हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद से शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाएं। कहा कि एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद खुद देखूंगा भाजपा प्रत्याशी को कहां कितने वोट मिले।
विज्ञापन
सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को गोकुल धाम में अलग-अलग चार बैठकें करके एमएलसी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखीं। काशी क्षेत्र के लोकसभा-राज्यसभा सांसद, विधायक-विधान परिषद सदस्य, क्षेत्रीय कमेटी और एमएलसी प्रत्याशियों से कहा कि संपर्क और संवाद के जरिये शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाएं। मंडल से ज्यादा ध्यान शक्ति केंद्रों पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने एमएलसी और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की जानकारी ली। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद समीक्षा की जाएगी। खुद देखूंगा कि किस नेता के क्षेत्र में भाजपा को कितने वोट मिले हैं। एमएलसी के चुनाव में 75 फीसदी प्रत्याशी लड़ता है। 25 फीसदी का योगदान पार्टी का रहता है। इसी तरह विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी और पार्टी का 50-50 फीसदी योगदान रहता है। लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी पार्टी लड़ती है। 25 फीसदी प्रत्याशी का योगदान रहता है। यह जीत मूल का मंत्र भी है।

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि बूथ, मंडल के बीच शक्ति केंद्र सेतु का काम करता है । मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे। हर बूथ पर संगठन की मजबूती से विजय की नींव तैयार होगी। पांच बूथ मिलाकर बनाए गए शक्ति केंद्रों की मजबूती से संगठन की ताकत बढ़ेगी। अगर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास करता है तो उसका सटीक जवाब क्षेत्र में जाकर दें।

इसे भी पढ़ें; आस्था की अनोखी कहानी: जिसे दुनिया दिखाई नहीं देती, उसे याद है रामनगर की रामलीला का पूरा नक्शा

घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद करें और उनकी समस्याएं सुनें। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संपर्क करें और उन्हें जोड़ें। शक्ति केंद्र स्तर पर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें करें। टीम को सक्रिय रखें। एमएलसी चुनाव में विधानसभा वार मिलने वाले वोट के आधार पर नेताओं के कद तय होंगे। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें