यह धरना सीएमओ के निलंबन तक चलता रहेगा। अन्यथा की स्थिति में आत्मदाह करने के लिए विवश होना पड़ेगा। मांग की कि अस्पताल का नाम निर्भया के पर रखा जाए। अस्पताल पर स्थायी डाक्टर की नियुक्ति की जाए।
अस्पताल को सुचारु रूप से चलाने के लिए बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जाए। इस मौके पर अश्वनी कुमार पांडेय, छोटेलाल राय, सुभाष पांडेय, सर्वजीत खरवार, बसंत पांडेय, प्यारे लाल, बच्चालाल, जवाहर गुप्ता, तेज बहादुर, अंजनी पांडेय, सुरेश सिंह, दुर्गेश, संजय, आर्या पांडेय, दिव्यांशी पांडेय, नेहा पटेल, प्रीति पटेल, प्रीति पासवान, निशा कुमारी आदि रहे।