फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ घंटों में ही निर्भया को मिल जाएगा न्याय, गांव वालों ने शुरू की होली मनाने की तैयारी

Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निर्भया गैंगरेप के दोषियों की ओर से फांसी रुकवाने की कोशिश देर रात तक जारी रही। दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले के चार दोषियों में से तीन की याचिका पर देर रात 10 बजे सुनवाई के बाद उसे खारिज कर दिया। दोषियों ने फांसी रोकने की याचिका खारिज किए जाने के निचली अदालत के आदेश को यहां चुनौती दी थी।  निर्भया के दरिंदों की फांसी को लेकर सभी रास्ते बंद होने की जानकारी के बाद निर्भया के गांव में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, निर्भया के बाबा और चाचा ने रातभर जागने की घोषणा भी कर दी है, ताकि सुबह फांसी होने की सटीक जानकारी पा सकें।

विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के में निर्भया का गांव है। निर्भया के गांव के समाजसेवी अश्विनी पांडेय ने बताया कि गांव में अबीर-गुलाल आदि खरीदने की शुरूआत हो गई है। लोगों ने मिठाई आदि का आर्डर देना भी शुरू कर दिया है, ताकि सुबह दरिंदों को फांसी चढ़ने के बाद गांव में धूमधाम से खुशियां मनाई जा सकें।

 

विज्ञापन

निर्भया की मां आशा देवी - फोटो : ANI
पांडेय ने कहा कि जिस घड़ी का हम लोगों को बेसब्री से इंतजार था, आखिर वह घड़ी अब करीब आ गई है। इस बार हमें पूरी उम्मीद है कि शुक्रवार की सुबह सभी दरिंदे फांसी पर लटका दिए जाएंगे।
हमें जैसे ही इसकी सूचना मिलेगी, पूरा गांव एक साथ अबीर-गुलाल के साथ होली का जश्न मनाएगा। इससे देश के सामने यह संदेश भी जाएगा भी की दरिंदगी का परिणाम अंततः फांसी ही होती है, आप उससे बचने का चाहे जितना प्रयास कर लें, बच नहीं सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें