फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी संकुल की नौ टीमों ने दिखाई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो ट्रायल का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें वाराणसी संकुल की नौ टीमों ने अपनी रफ्तार दिखाई। दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 36 बालक और 36 बालिकाओं का चयन संभाग स्तरीय टूर्नामेंट के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन ने बताया कि वाराणसी संकुल के मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, आंबेडकरनगर, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही के खिलाड़ियों ने दो दिनों तक बेहतरीन खेल दिखाया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 के बालक और बालिका वर्ग में कुल 72 खिलाड़ियों का चयन हुआ। सोनभद्र, अंबेडकर नगर और भदोही के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक वर्ग के खिलाड़ी नवोदय विद्यालय अलीगढ़ और बालिका वर्ग की खिलाड़ी नवोदय विद्यालय मऊ में क्षेत्रीय संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। 19 अप्रैल को होने वाले खेलकूद में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। मौके पर उप प्राचार्य वैजयंती तिवारी, डॉ. एसडी मिश्र, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव, सौरभ श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें