फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में आंधी-पानी का कहर, गिरे बिजली के तार और पेड़, नौ की मौत

Sat, 09 Jun 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आंधी-पानी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं पेड़ भी गिर गए। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़ में दोपहर बाद मौसम बदल गया और आंधी के साथ अच्छी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। वाराणसी, मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।

चंदौली में सर्विस रोड और अंडरपास में पानी भर गया। इलिया में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। हफ्ते भर से भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम में बदलाव से राहत महसूस की।
विज्ञापन


बिजली गिरने से जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए। चंदौली के सकलडीहा और धीना में महिला सहित तीन, मिर्जापुर के देवरी बाजार में महिला और आजमगढ़ में किशोर की मौत हो गई। वहीं बनारस में भी एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

आंधी बारिश से बिजली रही गुल

आंधी से गिरा हुआ बिजली का पोल - फोटो : अमर उजाला
बनारस के दानगंज, रोहनिया और पिंडरा क्षेत्र में तेज आंधी से बिजली के तार टूटकर गिर गए। इसके चलते बिजली दोपहर से लेकर शाम सात बजे तक बाधित रही। चोलापुर उपकेंद्र से जुड़े धौरहरा, महागांव, चोलापुर, नियार डीह, फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

वहीं झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिंडरा: बारिश से फूलपुर स्थित सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र के आंगन में रखा 1200 बोरी गेहूं भीग गया। गोदाम फुल होने से गेहूं की बोरी आंगन में रखी गई थी।

सचिव महंत यादव ने बताया कि अप्रैल से अब तक कुल 2711 क्विंटल गेहूं खरीद हो गई है। एक माह से अपर आयुक्त सहकारिता को गेहूं उठान के लिए दो बार पत्र भेजा गया। लेकिन गेहूं का उठान नहीं हुआ।

उधर, तुलसीपुर के ताराघाम कॉलोनी में संकुलघारा से बिजली आपूर्ति की जाती है। बारिश के दौरान एक खंभे में करेंट उतर गया। जिसके संपर्क में आने से सांड की मौत हो गई इसकी जानकारी लोगों ने बिजली विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता को दी, लेकिन इस शिकायत का अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया।

लोगों का कहना था कि अगर किसी की जान चली जाती तो क्या होता। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी ने इस आरोप को निराधार बताया कहाकि हमने तत्काल अधिकारियों को सही करने का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें