एसीपी चेतगंज राजकुमार सिंह की इस उपलब्धि पर वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इसके पूर्व वाराणसी जोन की जोनल अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में एसीपी चेतगंज ने पांच गोल्ड मेडल हासिल किए थे।
उत्तर प्रदेश पुलिस की 40वीं पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप मुरादाबाद में 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित हुई। चैंपियनशिप में बनारस जोन की टीम ने नौ मेडल प्राप्त किया। इनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और छह कांस्य पदक शामिल हैं। इन मेडल में वाराणसी कमिश्नरेट के एसीपी चेतगंज राजकुमार सिंह ने एक गोल्ड और एक सिल्वर सहित दो मेडल (ओपन सिंगल व ओपन डबल्स) प्राप्त किया। एडीजी जोन बरेली पीसी मीणा ने एसीपी चेतगंज को दोनों मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसीपी चेतगंज राजकुमार सिंह की इस उपलब्धि पर वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इसके पूर्व वाराणसी जोन की जोनल अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में एसीपी चेतगंज ने पांच गोल्ड मेडल हासिल किए थे। वर्ष 2017 में राजकुमार सिंह ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में कोचीन (केरल) में गोल्ड मेडल हासिल किया था।