माफिया सुभाष सिंह ठाकुर फतेहगढ़ जेल में बंद है, लेकिन लगभग दो वर्ष से बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में उपचार करा रहा है। अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर बागपत जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह मिर्जापुर जेल में बंद है। विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है। ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है। अखंड प्रताप सिंह और रमेश सिंह काका बरेली जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा पर एक और एक्शन, मऊ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया
वाराणसी में रिंग रोड के पास मुठभेड़ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस मारे जा चुके और समर्पण कर जेल जा चुके अपराधियों को भी मोस्ट वांटेड मानती है। इसका ब्योरा भी उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज है। गाजीपुर जिले के रजदेपुर देहाती के रहने वाले शिवा बिंद उर्फ शिवशंकर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अगस्त 2020 में अदालत में समर्पण करके जेल जा चुका है, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी है।
इसी तरह वाराणसी के नरोत्तमपुर के रहने वाले मनीष सिंह उर्फ सोनू पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मार्च 2022 में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है। बिजनौर निवासी आदित्य राणा पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीते 11 अप्रैल की रात आदित्य राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इसके बावजूद मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: बेटी को उसके दोस्त के साथ देख पिता ने खोया आपा, सरेराह किया ऐसा काम, लोग सहम उठे