फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक ट्रैक के बाद रैंप पर नीलू मिश्रा ने बिखेरा जलवा, जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब

Mon, 24 Jul 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया था आयोजन - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने रविवार को एथलेटिक ट्रैक के बाद रैंप पर भी अपना जलवा बिखेरा। बेंगलूरु के चेयरमैन क्लब में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स डे पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम कर लिया।  
विज्ञापन

2 of 4
nilu mishra - फोटो : अमर उजाला
अब तक 49 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी 45 वर्षीय नीलू ने देश भर की 22 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया से आए वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष स्टैन ने नीलू को विजेता ट्राफी प्रदान की।  
विज्ञापन

3 of 4
nilu mishra - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव डेविड प्रेमनाथ सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता का मकसद था कि मास्टर्स महिला खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ अपने फिटनेस और सौंदर्य पर भी ध्यान दें और समाज को यह संदेश दें कि किसी भी आयु में फिट और सुंदर रहा जा सकता है।    
विज्ञापन

4 of 4
nilu mishra - फोटो : अमर उजाला
सुबह मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया  से संबद्ध सभी इकाईयों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अगला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी फरवरी में बेंगलूरू में आयोजित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें