फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में मंत्री बने विधायकों का आज वाराणसी में जोरदार स्वागत

Fri, 24 Mar 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्वागत के लिए सड़क पर लगे पोस्टर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवपुर विधायक और राज्यमंत्री अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार बनारस आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की हैं। बाबतपुर से लेकर पार्टी कार्यालय तक और अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर दोनों नेता जनता को धन्यवाद देंगे। इस दौरान कार्यकर्ता रास्ते भर स्वागत करेंगे। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने बताया कि 25 मार्च को होली मिलन समारोह चितईपुर स्थित कार्यालय में होगा। इसमें सभी विधायकों के शामिल होने की संभावना है।

उधर, महानगर इकाई के मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शाम 6:30 बजे अंधरापुल स्थित सिटी गार्डेन में होली मिलन समारोह और विधायकों का सम्मान समारोह रखा गया है। जिला प्रशासन के पास आए प्रोटोकाल के अनुसार राज्यमंत्री अनिल राजभर दिन में 12:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें