फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा

Thu, 23 Mar 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
निलंबित छात्रों की बहाली के लिए जा रहे थे ज्ञापन देने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में साइबर लाइब्रेरी आंदोलन में निलंबित किए गए नौ छात्रों की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को ज्ञापन देने केंद्रीय कार्यालय जा रहे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई हो गई। काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। ये छात्र शहीद दिवस पर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे।
विज्ञापन


उनके हाथों में शहीद भगत सिंह और राम मनोहर लोहिया की तस्वीर भी थी। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने तस्वीरें छीनकर फाड़ डालीं। छात्रों को केंद्रीय कार्यालय नहीं जाने दिया गया। विश्वनाथ मंदिर पर ही छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने उनका ज्ञापन लिया। चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह भी मौजूद रहे।
बता दें कि साइबर लाइब्रेरी के लिए आंदोलन चला रहे नौ छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब साल डेढ़ साल पहले दो शैक्षणिक सत्रों के लिए निलंबित किया था।
विज्ञापन


गुरुवार को शहीद दिवस पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले छात्र निलंबन की कार्रवाई वापस लेने की मांग से संबंधित ज्ञापन देने के लिए विश्वनाथ मंदिर पर एकत्र हुए थे।

छात्रों का आरोप है कि शहीद दिवस पर वे मंदिर पर सभा करना चाहते थे लेकिन उन्हें सभा नहीं करने दी गई और जब वे केंद्रीय कार्यालय जाने के लिए बढ़े तो उन्हें वहीं रोक दिया गया। कई छात्र भगत सिंह और राम मनोहर लोहिया की तस्वीरें लिए हुए थे।

हाथापाई के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने ये तस्वीरें भी फाड़ डाली। शाम को छात्रों को छात्रों ने भगत सिंह व लोहिया का अपमान दिए जाने के विरोध में लंका गेट से प्रतिरोध मार्च भी निकाला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें