फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Result: पांडेयपुर वार्ड से भाजपा के अशोक मौर्य ने पार्षद का चुनाव जीता, जश्न का माहौल

Sat, 13 May 2023 03:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चार दशक से भाजपा के कर्मठ सिपाही होने के कारण पार्टी में निष्ठा जताते हुए बने रहे। दूसरी बार उनकी पत्नी को 2012 में भाजपा ने टिकट दिया और भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। 2017 में भाजपा ने एक बार फिर उन्हें टिकट नहीं दिया तो वार्ड के प्रबुद्धजनों ने दबाव बनाकर पुनः निर्दल के रूप में पर्चा दाखिल कराया जिसमें ऐसी जीत हासिल की।
विज्ञापन
Nikay Chunav Result: पांडेयपुर वार्ड से भाजपा के अशोक मौर्य ने पार्षद का चुनाव जीता, जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के वरुणापार में वार्ड नंबर 30 से पार्षद चुने गए अशोक मौर्य ने जीत के बाद लोगों को धन्यवाद किया है। लगातार चौथी बार से पार्षद चुने गए अशोक मौर्य ने जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। अशोक दो बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए जबकि इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। नगर निगम के इतिहास में जनसंघ के जमाने से ही यह एक मात्र सीट थी जो लगातार भाजपा के खाते में थी जिसको अशोक मौर्या ने भाजपा से 2007 में टिकट न मिलने पर जनता के दबाव में चुनाव लड़ने का फैसला किया और मजबूत किले को ध्वस्त किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Nikay Chunav Result Live: वाराणसी में भाजपा को बड़ी बढ़त, छानबे में रिंकी कोल का दबदबा कायम
लेकिन चार दशक से भाजपा के कर्मठ सिपाही होने के कारण पार्टी में निष्ठा जताते हुए बने रहे। दूसरी बार उनकी पत्नी को 2012 में भाजपा ने टिकट दिया और भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। 2017 में भाजपा ने एक बार फिर उन्हें टिकट नहीं दिया तो वार्ड के प्रबुद्धजनों ने दबाव बनाकर पुनः निर्दल के रूप में पर्चा दाखिल कराया जिसमें ऐसी जीत हासिल की।
विज्ञापन

वह वार्ड रिकॉर्ड हो गई और लगातार जीत की हैट्रिक लगाई। चौथी बार पार्टी ने उनपर विश्वास करते हुए टिकट दिया। कारण की इसबार किसी ने कोई ठोस दावेदारी पेश नही की। वार्ड की भौगोलिक स्थिति में जातिगत रूप से मौर्या वोटबैंक मात्र पांच प्रतिशत है लेकिन सामान्य वर्ग में ऐसी पैठ है। जिसको तोड़ पाना मुश्किल है। 
 

विज्ञापन

वाराणसी के वरुणापार में वार्ड नंबर 30 से पार्षद चुने गए अशोक मौर्य - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र की जनता इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत देकर अशोक को मिनिसदन में भेजा। कुल इस बार 5400 वोट पड़े जिसमें से अकेले 3800 वोट पाकर अशोक ने रिकार्ड चौथी बार जीत हासिल की।नगर निगम का वरुणापार क्षेत्र एक बड़ा हिस्सा होने के कारण पांडेयपुर वार्ड में जनता का सिरमौर बने अशोक मौर्य ने इस बाबत सिर्फ जनता का सेवक होने का रिश्ता बताया और 24 घण्टे में 16 घण्टे जनता के बीच रहने का प्रयास करते हुए देवतुल्य जनता को धन्यवाद दिया साथ ही लगातार अपना आशीर्वाद देकर उनकी लहर ला देती है।जनता ने जिस तरह से उन्हें अपने वार्ड में लगातार नम्बर वन के खिताब दिया है उसे आजीवन निभाने का प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें