फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: चुनाव ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए सात बीएलओ को नोटिस, नहीं तो दर्ज होगी FIR, क्या है मामला ?

Thu, 27 Oct 2022 11:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अगर सातों ने ड्यूटी नहीं ज्वाइन किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। सातों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव परिणाम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम निर्वाचन भेलूपुर जोन में सात बीएलओ (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए नोटिस दिया गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अगर सातों ने ड्यूटी नहीं ज्वाइन किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। सातों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन

इनमें स्वामी विवेकानंद शिक्षा संस्थान मछरहट्टा की रीता, श्रीराम एकेडमी रामपुर की सविता सिंह, प्राथमिक पाठशाला नगवां की रेखा श्रीवास्तव, प्राथमिक पाठशाला दुर्गाकुंड राखी सिंह, कमच्छा बीएचयू शिक्षा संकाय की राजकुमारी, तिलभांडेश्वर सफाई चौकी की मंजू गुप्ता, बीएनएस नरिया की तारा देवी हैं। इन्हें निर्वाचन ड्यूटी की सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक इन्होंने चार्ज नहीं लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें