बीएचयू में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका निहारिका शुक्ला का चयन राष्ट्रीय युवा संसद के लिए हुआ है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल विभाग की ओर से दिल्ली में आयोजित होने वाले युवा संसद में निहारिका बीएचयू का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम समन्वयक डा. बाला लखेंद्र ने बताया कि जिला स्तर पर पहला स्थान पाने के बाद निहारिका राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगी। वर्ष 2020 में राष्ट्रीय युवा संसद में ही चन्द्राली मुखर्जी को पहला स्थान प्राप्त हुआ था।