राजधानी में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। गलन ने दिनभर परेशान किया।
Varanasi Weather Today: जिले का पारा भले ही एक डिग्री ऊपर आ गया हो मगर ठिठुरन पहले से भी ज्यादा रही। बनारस की रातें अब दिन के मुकाबले ढ़ाई गुना ज्यादा ठंडी हो गईं हैं। बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार देर रात के बाद से जिले में घना कोहरा भी छा गया और बुधवार की सुबह दृश्यता 50 से 100 मीटर तक आ गई। इस दौरान दिन में हवा भी 11-14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। वहीं अलसुबह एक घंटे तक ओस की फुहारें भी पड़ीं। वहीं वाराणसी के कई स्थानों पर अलाव नहीं जलने से राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। वे लोग भी ठंड में राहत पाने के लिए चाय की दुकानों पर खड़े होकर आग ताप रहे हैं।