फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेयर के निरीक्षण में बंद मिला नवनिर्मित शौचालय, 5000 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चलाए जा रहे सप्ताहव्यापी सफाई महाअभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने मैदागिन स्थित कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, जलभराव और अतिक्रमण को देखकर मेयर ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। पराड़कर भवन के पीछे नवनिर्मित शौचालय बंद मिलने पर मेयर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने मैदागिन चौराहे पर संकटहरण महादेव मंदिर के सामने हुए जलभराव को तत्काल साफ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोतवाली चौकी के बगल में टाउनहॉल बाउंड्री से सटी सड़क को चौड़ा के निर्देश दिए गए। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के सामने नाली पर वाहनों के अतिक्रमण और नाली जाम होने की समस्या पर मेयर ने सख्त नाराजगी जताई और तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा। कॉलेज के बगल में स्थित एक भवन मालिक को नोटिस देकर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा गोदौलिया से चौक रोड के नाले और गली पिट की तत्काल सफाई व मरम्मत कराने के निर्देश दिए। दुकान के सामने और पराड़कर भवन के सामने नाली व गली पिट की स्थिति सुधारने, कालभैरव मंदिर के पास सीवर चेंबर की सिल्ट सफाई कराने को कहा। टाउनहॉल के पीछे दुकान की ओर से रेलिंग लगाकर किए जा रहे अवैध कब्जे को हटवाने, टाउनहॉल के पीछे अवैध रूप से रेलिंग लगाकर रोड कब्जा करने का प्रयास पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें