फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासायनिक उर्वरकों को कम कर जैव उर्वरकों के करें इस्तेमाल : डॉ. एसके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से परसोधा (नरायनपुर) में संतुलित पोषण, स्वस्थ मृदा-समृद्ध किसान के तहत कृषि जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एग्री मित्रा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 72 किसानों ने भाग लिया। इनमें 43 महिला किसान रहीं। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में डॉ. अच्युत सिंह और डॉ. विद्या सागर ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। डॉ. एसके सिंह कहा कि रासायनिक उर्वरकों को कम कर जैव उर्वरकों के उपयोग करें। इससे पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ेगी। किसानों ने अपनी समस्याएं साझा की और विशेषज्ञों ने समाधान किया। किसानों में एनपीके घुलनशील उर्वरक, माइक्रोबियल कंसोर्टिया एवं अन्य जैव-इनपुट्स वितरित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें