बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने कहा कि मां के निगेटिव और बच्ची के संक्रमित होने का यह कोई अनोखा मामला नहीं है। सब कुछ आरटीपीसीआर जांच पर निर्भर होता है।
वाराणसी में 2000 से कम हुए एक्टिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7106 सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को मिली। इसमें 125 मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल 81456 मरीजों में 78845 डिस्चार्ज, 738 की मौत के बाद अब 1873 एक्टिव मरीज हैं।