गुलाब बाग भाजपा कार्यालय में हुए स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल
भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब नगर में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में जयंती संस्मरण पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन, नवनियुक्त प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन और वंदे मातरम के गान के साथ हुई।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने महिला शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा दी और बंगवाणी जैसी पत्रिका के माध्यम से राष्ट्रीय विचारों का प्रसार किया। 1929 में वे बंगाल विधान परिषद के सदस्य बने और हिंदू महासभा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान प्रीति सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, गीता शास्त्री, मनोज सोनकर, अनुराग शर्मा, पुन्नूलाल बिंद, मधुकर चित्रांश समेत अन्य मौजूद रहे।