फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का तोहफा: नमो घाट पर अब सुबह भी होगी गंगा आरती, पर्यटकों और श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

Wed, 24 Dec 2025 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

New Year 2026: काशीवासियों को नए साल पर एक और तोहफा मिलने जा रहा है। दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट की तरह ही अब नमो घाट पर भी सुबह की गंगा आरती होगी।  
विज्ञापन
नमो घाट पर गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो घाट पर नववर्ष से श्रद्धालुओं के लिए एक और नई शुरूआत होने जा रही है। यहां जनवरी से सुबह की गंगा आरती भी शुरू हो जाएगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से अब यहां सुबह भी गंगा आरती कराने का निर्णय लिया गया है। इस हफ्ते से सुबह की आरती का अभ्यास भी शुरू करा दिया गया है। नमो घाट पर सुबह के समय गंगा आरती शुरू होने से पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन


अक्तूबर माह में नमो घाट पर गंगा आरती की शुरुआत की गई थी। वर्तमान में रोजाना ढाई से तीन हजार श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं। देव दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां की गंगा आरती में शामिल भी हुए थे।

अब दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट की तरह ही नमो घाट पर भी सुबह और शाम मां गंगा की आरती शुरू होने जा रही है। माना जा रहा है कि इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नमो घाट की पहचान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें