फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बांग्लादेशी को बिना सूचना होटल में ठहराने पर होटल संचालक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर, लाइसेंस भी अवैध

Wed, 24 Dec 2025 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की लंका पुलिस ने प्रफुल्लनगर कालोनी स्थित होटल ओ बीएचयू कैंपस में छापा मारा। इस दौरान बिना सूचना होटल में बांग्लादेशी को ठहराने की जानकारी हुई। इस पर होटल संचालक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना अनुमति बांग्लादेश के साहिराबाद निवासी युवक को होटल में ठहराने मामले में लंका पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन के खिलाफ मंगलवार की रात प्राथमिकी दर्ज की है। अभिसूचना इकाई कार्यालय से सूचना के आधार पर लंका के प्रफुल्लनगर कालोनी स्थित होटल ओ बीएचयू कैंपस में छापा मारा। होटल भी अवैध पाया गया, जिसका लाइसेंस अवैध है।

विज्ञापन


क्या है मामला
लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि होटल संचालक सुभांकर जैन, मैनेजर दीपक मौर्या, रिसेप्सनीस्ट अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपियों ने होटल में आर्थिक लाभ के उद्देश्य से बिना संबंधित विभाग द्वारा होटल का परमिशन प्रास किए अवैध तरीके से विदेशी मेहमानों को रोका गया, जिसमें विदेशी मेहमानों के सबंध में फर्म सी के नियमों की अनदेखी की गई है तथा न तो स्थानीय पुलिस और न ही संबंधित विभाग को अवगत ही कराया गया है। 

होटल में मौजूद आगमन प्रस्यान रजिस्ट्र की जांच से मालूम हुआ की रजिस्टर के क्रमांक संख्या 169 पर सालिक दास राष्ट्रीयता बांग्लादेश का आगमन  25/09/2025 समय 11.40 बजे व प्रस्थान 26/09/25 को समय 10.35 बजे सुबह दर्ज है। सालिकदास ओडिशा से बीटेक कर रहा है और स्टूडेंट्स वीजा पर भारत आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें