फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नए साल में पूर्वांचल के खिलाड़ियों मिलेंगी सौगातें, आधुनिक शूटिंग रेंज में निशाना साध सकेंगे निशानेबाज

Sat, 01 Jan 2022 02:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नये साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट सिटी काशी  के तहत 450  करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम की आधारशिला भी रखेंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ालालपुर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नए साल में पूर्वांचल के खिलाड़ियों को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, कैंटोमेंट के राइफल क्लब स्थित आधुनिक शूटिंग रेंज और लालपुर में सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट और ट्रैक की सौगात मिलेगी। शूटिंग रेंज के निर्माण का कार्य तेजी चल रहा है। जो कि मार्च के अंत तक पूरा होगा। निशानेबाज 10 और 50 मीटर के आधुनिक रेंज पर निशाना साध सकेंगे। 

विज्ञापन


नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट सिटी के तहत साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम की आधारशिला भी रखेंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी गई है।

मार्च 2022 तक तैयार हो जाएगा शूटिंग रेंज
पहले चरण में बास्केटबॉल, वालीबॉल कोर्ट और तरणताल की जगह तीन मंजिला इंटीग्रेटेड इंडोर स्टेडियम के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता सौरभ सुमन का कहना है कि पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शूटिंग रेंज के लिए अब तक तीन किस्तों में बजट मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्च 2022 तक रेंज बनकर तैयार हो जाएगा।  क्षेत्रिय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि  नए साल में लालपुर में सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबाल कोर्ट के लोकार्पण के बाद इसे खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा सिगरा स्टेडियम में स्मार्ट सिटी के तहत घेराबंदी शुरू हो गई है। नए साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएंगे। 
पढ़ेंः काशी में गंगा पार रेती पर पर्यटन का होगा विस्तार, टेंट सिटी, पार्किंग बनाने सहित अन्य योजनाओं पर काम शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें