फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: दिल्ली जाना होगा आसान, वाराणसी होकर गुजरेगी नई ट्रेन, पीएम पुरुलिया में दिखाएंगे हरी झंडी

Tue, 10 Mar 2026 11:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से पीएम मोदी नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन से वाराणसी से अयोध्या और लखनऊ होते हुए आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) से गुजरेगी। इस नई ट्रेन के चलने से वाराणसी से अयोध्या और लखनऊ होते हुए आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इस सप्ताह पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान देश को कई सौगात देंगे। इसी क्रम में रेलवे से जुड़े कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। इसमें पुरुलिया से आनंद विहार तक जाने वाली नई ट्रेन की भी शुरुआत हो रही है। 

उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेन पुरुलिया से शुरू होकर रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर और चंदौली स्टेशन होते हुए वाराणसी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें