फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल से वापस हुई ऑक्सीजन प्लांट की नई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में ऑक्सीजन प्लांट के लिए अब दूसरी नई मशीन आएगी। सोमवार को गुजरात से प्लांट के लिए पहुंची मशीन मंगलवार को कम क्षमता की वजह से वापस कर दी गई। अब इसे राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में ब्लड बैंक के पास ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। 330 बेड वाले अस्पताल में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए नया प्लांट लगना है। मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि अस्पताल के लिए जो मशीन आई है उसकी क्षमता कम है। मंगलवार दोपहर कोतवाली पुलिस की मदद से ऑक्सीजन प्लांट को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट भिजवा दिया गया है। मंडलीय अस्पताल में दूसरी मशीन आएगी, जिससे न केवल मंडलीय बल्कि महिला अस्पताल में बने 100 बेड के एमसीएच विंग को भी ऑक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें