फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के 11 पुलिस स्टेशन में नए थाना प्रभारी तैनात, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उठाया कदम

Thu, 11 Jun 2020 07:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी जिले में तैनात रहे दरोगा और इंस्पेक्टर के स्थानांतरण होने के कारण रिक्त हुए पदों के बाद जिले के 11 थानों में नए थाना प्रभारी तैनात किए गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए गुरुवार को यह कदम उठाया गया।  

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार चतुर्वेदी को लंका, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को कैंट, इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतिया को सिंधौरा, इंस्पेक्टर आशीष कुमार भदौरिया को जंसा, इंस्पेक्टर महातम यादव को लक्सा, इंस्पेक्टर राजू दिवाकर को कपसेठी, सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह को बड़ागांव, सब इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे को चोलापुर, सब इंस्पेक्टर संजय त्रिपाठी को चौबेपुर, सब इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह को लोहता और सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को पर्यटक थाना प्रभारी के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं, गैर जनपद स्थानांतरित हुए दरोगा और इंस्पेक्टर को रिलीव कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें