फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी रेंज के नए आईजी आईपीएस मोहित गुप्ता ने संभाला कार्यभार, 10 जिलों के रहे हैं पुलिस अधीक्षक

Wed, 09 Oct 2024 04:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कार्यभार ग्रहण करते ही आईजी मोहित गुप्ता ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक के कानून व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
आईजी आईपीएस मोहित गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी रेंज के नए आईजी आईपीएस मोहित गुप्ता ने अपना कार्यभार बुधवार को संभाल लिया। प्रदेश सरकार ने बीते मंगलवार को आईपीएस मोहित गुप्ता को वाराणसी रेंज के आईजी के पद पर तैनात किया था। अब तक वह पुलिस मुख्यालय से संबद्ध थे। 2006 बैच के आईपीएस मोहित गुप्ता मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त आईपीएस मोहित गुपता अयोध्या और मथुरा सहित 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक रहे हैं। वर्ष 2018 में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और पिछले महीने ही वापस अपने होम कैडर में लौटे थे। इससे पहले वाराणसी रेंज के डीआईजी रहे डॉ. ओपी सिंह गत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। वाराणसी रेंज में तीन जनपद चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें