फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहचान: काशी के पार्कों में दिखेगी चीन की दीवार, बाबा केदारनाथ; टाउनहाॅल में ज्योतिर्लिंग

Sat, 07 Nov 2026 10:03 AM IST
Aman Vishwakarma राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के पार्कों को आकर्षक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। बेनियाबाग में सेवन वंडर्स, टाउनहॉल में ज्योतिर्लिंग और मच्छोदरी में इनक्रेडिबल इंडिया थीम पर पार्क बनाया जाएगा। इनमें चीन की दीवार और बाबा केदारनाथ समेत देश-दुनिया की प्रसिद्ध धरोहरों की झलक देखने को मिलेगी। इससे शहर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
पार्क के माॅडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के तीन प्रमुख पार्कों को नई पहचान देने की तैयारी है। बेनियाबाग, टाउनहाॅल और मच्छोदरी पार्क का विकास अलग-अलग थीम पर कराया जाएगा। बेनियाबाग में दुनिया के सात अजूबों, टाउनहाॅल में द्वादश ज्योतिर्लिंग और मच्छोदरी पार्क में इनक्रेडिबल इंडिया थीम पर विकास और सुंदरीकरण होगा। इसके लिए वाराणसी नगर निगम की ओर से करीब 4.92 करोड़ रुपये के तीन अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। 16 नवंबर तक कंपनियां निविदाएं जमा कर सकेंगी।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख पार्कों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ ही उन्हें पर्यटन और मनोरंजन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत तीनों पार्कों के लिए अलग-अलग थीम तय की गई है। बेनियाबाग पार्क में सेवन वंडर्स थीम पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.85 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके लिए दो नवंबर को निविदा जारी की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

मिलेगी सहूलियत

इसी तरह टाउनहाॅल पार्क में द्वादश ज्योतिर्लिंग थीम पार्क विकसित करने की योजना है। इसके लिए 1.46 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वहीं, मच्छोदरी पार्क का विकास इनक्रेडिबल इंडिया थीम पर कराया जाएगा। इसके लिए करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है। 

तीनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत करीब 4.92 करोड़ रुपये है। तीनों कार्यों के लिए सात नवंबर को प्री-बिड बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद सात नवंबर से निविदाएं जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। कंपनियां 16 नवंबर तक अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगी। 17 नवंबर को तकनीकी निविदाएं खोली जाएंगी। 

बेनियाबाग, टाउनहाॅल और मच्छोदरी शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल हैं। ऐसे में इनका थीम आधारित विकास होने से लोगों को मनोरंजन और घूमने के नए विकल्प मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पार्कों में प्रस्तावित संरचनाओं, सुविधाओं, डिजाइन और अन्य निर्माण कार्यों का विस्तृत स्वरूप टेंडर की तकनीकी शर्तों और कार्ययोजना से स्पष्ट होगा। चयनित एजेंसी को निर्धारित शर्तों के अनुसार काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें