पहले दिन आयोजित हुआ स्किल मेला
आईएमएस बीएचयू में ईएम इंडिया 2026 का बुधवार को शुभारंभ आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने किया। पहले दिन 'स्किल मेला' का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच आवश्यक आपातकालीन एवं जीवनरक्षक कौशलों को सुदृढ़ करना था।
ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित सभागार में लगे स्किल मेला में न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी, कार्डियक इमरजेंसी, बेसिक कार्डियोपल्मोनरी लाइफ सपोर्ट (बीसीएलएस), एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस), पीडियाट्रिक एवं नियोनेटल रिससिटेशन, ट्रॉमा मैनेजमेंट तथा पॉइंट-ऑफ-केयर अल्ट्रासाउंड सहित अनेक महत्वपूर्ण आपातकालीन कौशलों पर प्रशिक्षण दिया गया।