फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफी में दिखा संस्कृति, विरासत और प्रकृति का नया आयाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बीएचयू के व्यवहारिक कला विभाग और लंदन के प्लाई माउथ कॉलेज आफ आर्ट की ओर से कराई गई ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने संस्कृति, विरासत, प्रकृति के नए आयामों को दर्शाया। कृषि, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला आदि विषयों पर आकर्षक चित्र बनाने वाले 30 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में अधिक उत्साह दिखा। बीएचयू व्यवहारिक कला विभाग के डिजाइन इनोवेशन सेंटर के डॉ. मनीष अरोरा के निर्देशन में 10 विषयों पर हुई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि फेडरेशन आफ इंडियन फोटोग्राफी के पूर्व अध्यक्ष अनिल रिसॉल रहे। कार्यक्रम में प्रो. हीरालाल प्रजापति, डॉ. भूपेश लिटिल, अनूप शाह, विनय कुमार शुक्ल, पवनेश कुमार बिंद, राजेश सिंह आदि शामिल हुए।
इनको मिला पुरस्कार
कृषि विषय पर शिप्रा शहस्त्रबुद्धे, वास्तुकला विषय पर सत्यम जायसवाल, संस्कृति केंद्रित डिजाइन विषय पर अक्षत मिश्रा, ग्रासरूट इनोवेशन विषय पर गरिमा वर्मा, विरासत एवं पुरातत्व विषय, मानव केंद्रित डिजाइन, जीवन एवं प्रकृति विषय, सस्टेनबिल्टि और प्रौद्योगिक विषय पर डॉ. विनोद मेशराम तथा सार्वभौमिक डिजाइन विषय पर सोनू लाल मांझी को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें