फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शिक्षक समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 85, तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग डिस्चार्ज

Mon, 11 May 2020 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मेदांता से हाल ही में कैंसर का इलाज कराकर आए दारानगर निवासी एक शिक्षक समेत तीन लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। पांच को अस्पताल से छूट्टी के मिलने बाद अब तक 50 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है।

विज्ञापन


एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि अब आइसोलेशन वार्ड में 34 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि दारा नगर निवासी मरीज में सोमवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे बीएचयू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। बताया कि मेदांता में कैंसर के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनमें कोरोना के लक्षण बताए थे।

जिसके बाद वाराणसी आने के बाद रविवार को ईएसआई हॉस्पिटल में सैम्पल लिया गया था। आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी लैब से शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद घर के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसके अलावा जैतपुरा में पहले से संक्रमित पावरलूम संचालक के संपर्क में आए 24 और 32 वर्ष के दो युवकों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि सोमवार को ही जयप्रकाश नगर, शिवाजी नगर और सिगरा से भर्ती तीन पुलिसकर्मियों और दवा कारोबारी के सम्पर्क में आकर संक्रमित हुए पियरी और सुजाबाद के दो लोगों 
विज्ञापन

की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें