फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में महिला समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि, 12 लोग डिस्चार्ज

Mon, 08 Jun 2020 08:54 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से सोमवार को कुल 306 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें महिला समेत दो लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।  
  •  जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 239 हो गई है, जबकि 149 लोगों के डिस्चार्ज और 5 की मौत के बाद अब कुल 85 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 
  • लखनऊ के मूल निवासी 52 वर्षीय जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और ट्रेन से वाराणसी आया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सोनारपुरा निवासी महिला समेत दो लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें लखनऊ के मूल निवासी और पांच दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश से ट्रांसफर होकर वाराणसी आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। 
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से सोमवार को कुल 306 सैंपल की रिपोर्ट आई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सोनारपुरा के अवध गरवी निवासी 45 वर्षीय महिला का पति पशु आहार की सप्लाई करता है। अब महिला के संपर्क वालों की सूची बनाकर उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।

बताया कि लखनऊ के मूल निवासी 52 वर्षीय जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और पांच जून को ट्रांसफर होकर ट्रेन से वाराणसी आया। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती सात और दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती पांच मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


डिस्चार्ज मरीजों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बताया कि जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 239 हो गई है, जबकि 149 लोगों के डिस्चार्ज और 5 की मौत के बाद अब कुल 85 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। दो नए मरीज मिलने के बाद दो जगह नए हॉट स्पॉट भी बनाए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें