फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन पर बना नया कंट्रोल रूम, 186 सीसी कैमरों से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए नया सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। शुक्रवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा की मौजूदगी में आरपीएफ महिला सिपाही शमिका ने कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। यहां से स्टेशन परिसर में लगे 186 सीसी कैमरों की निगरानी पहले की तुलना में और बेहतर तरीके से की जा सकेगी।
विज्ञापन

नए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में अब 55 इंच की 12 बड़ी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। यहां पहले 43 इंच की 9 स्क्रीन लगी थी। अपर मंडल रेल प्रबंधक बीके यादव ने बताया कि पहले जहां 122 कैमरे थे, वहीं अब 186 कैमरे हो गए हैं। कैमरों की संख्या एवं स्क्रीन क्षमता बढ़ने से अब स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों के अंतिम छोर तक और यार्ड क्षेत्र की भी प्रभावी निगरानी संभव होगी। कैमरों को अब सर्वर आधारित सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे उसका प्रबंधन अधिक सुगम हो गया है। किसी भी तकनीकी खराबी (फेल्योर) को तुरंत अटेंड किया जा सकता है। साथ ही रिकॉर्डिंग का ऑटो बैकअप सुरक्षित हो जाता है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर आसानी से रिकवर किया जा सकता है। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ शूरवीर सिंह चौहान, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, अमित कुमार मनी, कुलदीप तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें