नये मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने संभाला पदभार
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर गए वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा पीएम मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में शुमार रहे हैं। कौशल राज शर्मा के ही समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ज्यादातर बड़ी परियोजना मूर्त रूप ले सकी है।
विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, कोरोना काल में कौशल राज के कामों की खूब तारीफ हुई थी। इन्हीं कार्यों को देखते हुए कौशल राज शर्मा को 2020 में फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ में आईएएस अफसरों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कौशल राज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी और बेहद भरोसेमंद अफसर माना जाता है। वाराणसी जिलाधिकारी के रूप में लोकसभा चुनाव में कामकाज और पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उन्हें सम्मान भी मिला। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशल राज शर्मा ने नवंबर 2019 में को कार्यभार ग्रहण किया था।
पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
कौशल मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म पांच अगस्त 1978 को हुआ है। कौशल राज शर्मा ने 2006 में आईएएस की परीक्षा पास की और यूपी कैडर में शामिल हुए। इसके पहले इन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग से एमटेक और फिर एमए पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है।