फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन क्रैश में नहीं हुई थी नेताजी की मौत

Sat, 06 Jun 2015 02:11 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुभाष चंद्र बोस की परपौत्री राजश्री चौधरी का दावा है कि नेताजी की मौत विमान हादसे में नहीं हुई थी। ये तथ्य भारत सरकार को भी पता था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने इसे खारिज कर दिया और उन्होंने इसका खुलासा करने वाली सुरेश बोस की रिपोर्ट बैन करा दी थी।
विज्ञापन

ये रिपोर्ट आज भी प्रतिबंधित है लेकिन ये रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए। अब इसके लिए जनता को ही आवाज उठानी होगी। नेताजी की मौत की गुत्थी सुलझानी होगी और इस महाअभियान में हिस्सा लेना होगा।
विशाल भारत संस्थान की ओर से शुक्रवार को गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित ‘सुभाष की खोज : एक महाअभियान’ में जुटे नेताजी के समर्थकों ने जनता आयोग गठित कर मामले की जांच करने और रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया। राजश्री चौधरी ने बताया कि बैन की गई ‘डिसेंशिएट रिपोर्ट’ में सुरेश चंद्र बोस ने साफ लिखा है कि उनकी मौत हवाई दुर्घटना में नहीं हुई थी।
विज्ञापन

 रिपोर्ट में नेताजी से जुड़ी 1947 के बाद की जानकारियां भी हैं। रिपोर्ट से ये भी साबित होता है कि शहनवाज कमेटी के हेड शहनवाज खान को नेहरू जी ने अपनी तरफ कर लिया था। नेहरू जी ने नेताजी की फाइल इसलिए नहीं खोली क्योंकि उनकी पोल खुल जाती। आज हमारा हक है कि हम सारी फाइलों को देखें।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कर्नल निजामुद्दीन ने भी विमान दुर्घटना में नेताजी की मौत होने की बात सिरे से खारिज की। कार्यक्रम में देश भर से आए लोगों ने नेताजी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जनता आयोग गठित करने का प्रस्ताव पारित किया।
कार्यक्रम में ही जनता आयोग का गठन हुआ जिसमें नेताजी पर हुए शोध और तथ्यों को साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जनता आयोग दूसरे देशों की सरकारों से समन्वय बनाकर नेताजी से संबंधित साक्ष्य भी जुटाएगा।
जनता आयोग का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त डॉ. ओपी केजरीवाल को बनाया गया। इसके अलावा सात सदस्य राजश्री चौधरी, फैजाबाद के शक्ति सिंह, मिशन नेताजी के संस्थापक अनुज धर, श्यामानंद भट्टाचार्य, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, राजीव राय और चंद्रचूड़ घोष नामित किए गए। कार्यक्रम में सांसद शरद त्रिपाठी, अशोक दुबे, डॉ. हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें