फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः भतीजे ने ही की थी सेल्समैन की हत्या, बोला- बहन पर बुरी नजर रखते थे चाचा

Mon, 18 Jun 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : self
विज्ञापन
बनारस में गुरुवार की देर रात सेल्समैन नरेंद्र जायसवाल की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेल्समैन की हत्या उसके भतीजे ने ही की थी।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा इस घटना को दबाने, आरोपी शुभम जायसवाल के फरार होने व पुलिस को घटना की सूचना देर से मिलने की वजह से पुलिस ने जांच का केंद्र परिवार को ही बना दिया।

यह जानकारी सामने आने पर कि मृतक की संपत्ति को लेकर अपने भाइयों से कुछ विवाद भी चल रहा था। पुलिस इस दिशा में जांच में लग गई। इस दौरान शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मृतक का फरार भतीजा कहीं भागने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में शुभम जायसवाल ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। शुभम ने बताया कि वह चाचा के अक्सर किए जाने वाले झगड़े और उसकी बदनीयती से त्रस्त आ गया था। 
विज्ञापन

ऐसे की हत्या

demo pic
शुभम ने बताया कि घटना वाली रात जब नरेंद्र आया तो बिजली का बिल ज्यादा आने पर परिवार वालों से झगड़ गया। कटआउट निकालकर सोने चला गया। शुभम जब पार्टी से वापस लौटा तो घर में अंधेरा देख चाचा से कहासुनी हो गई।

बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान चाचा ने शुभम की कलाई व अंगुलियां मोड़ दीं। उधर शुभम ने पास रखे डंडे से चाचा को मार दिया। नरेंद्र ने केस में उलझाने की धमकी दी। बात बढ़ी और शुभम ने पास रखी कैंची से वार कर दिया और नरेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची भी बरामद किया। क्षेत्राधिकारी चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। क्षेत्राधिकारी के अनुसार भतीजी के प्रति भी नरेंद्र की नजर अच्छी नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें