लखनऊ में तैनात एडिशनल डायरेक्टर के मकान में चोरी
शिवपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर गौतम गार्डन कॉलोनी में स्टील कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह के मकान में चोरी हो गई। चांदी के 32 सिक्के, सात ग्लास समेत आठ लाख के आभूषण और 35500 नकद पर चोरों ने हाथ साफ किया है। 15 नवंबर की चोरी के बाबत पीड़ित ने लखनऊ से पहुंचने के बाद शुक्रवार को शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित मिथिलेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ में स्टील कंपनी में एडिशनल डायरेक्टर हैं। परिवार के साथ लखनऊ में रहता हूं। मकान को किराये पर इंडियन ऑयल के अधिकारी किशन कुमार को दे रखा है।
15 जनवरी की रात किरायेदार किशन कुमार ने फोन पर सूचना दी कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। पत्नी नीलम सिंह लखनऊ से शिवपुर पहुंची। बृहस्पतिवार को किशन कुमार के यहां भी चोरी हुई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।