नेहरू कप (स्कूली खेलों में हॉकी की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता) के लिए वाराणसी मंडल की बालिका हॉकी टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिले के 60 खिलाड़ियों ने दो सत्र में लालपुर स्टेडियम में अभ्यास किया। अभ्यास ओलंपियन शकील अहमद और उपक्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद की देखरेख में हुआ। नेहरू कप का आयोजन जिला, मंडल, राज्यस्तरीय के बाद अखिल भारतीय स्तरीय पर होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता जून में होगी। वहीं, जूनियर आयु वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मुरादाबाद में 21 से 23 अगस्त तक खेली जाएगी। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ़ एके सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
आज से विशेष प्रशिक्षण शिविर
उपक्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद ने बताया कि इस साल हमारी टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए 22 मई से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। शिविर दो जून तक चलेगा। पिछले वर्ष विकास इंटर काॅलेज की जूनियर बालक टीम प्रदेश स्तर पर चैंपियन बनी थी। हालांकि टीम को अखिल भारतीय स्तर पर सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।