फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ज्योतिषी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तंत्रमंत्र और ज्योतिष के चक्कर में बिहार के रिटायर्ड आईजी का बेटा ऐसा फंसा कि इसकी कीमत उसको खुद की जान देकर चुकानी पड़ी। प्रकरण को लेकर आत्महत्या के लिए दुष्प्र्रेरित करने सहित अन्य आरोपों में मंगलवार को भेलूपुर के बसेरा बिहार अपार्टमेंट स्थित ज्योति शोध संस्थान की नीतू पांड्या उर्फ नीतू दीदी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन

पटना निवासी रिटायर्ड आईजी अशोक कुमार सिंह ने 28 जून 2019 को भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनके अनुसार उनका बेटा अमिताभ सौरभ उर्फ गगन कुछ परेशानियों से घिरा था। परेशानियों से निजात पाने के लिए उसने ज्योतिषी नीतू पांड्या से संपर्क किया। नीतू पांड्या ने पूजापाठ और तंत्रमंत्र के नाम पर दो लाख 13 हजार रुपये और नीलम रत्न देने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये अमिताभ से लिया। इसके बाद भी अमिताभ की परेशानियां कम नहीं हुई तो उसने नीलम रत्न वापस लौटाते हुए अपना पैसा वापस मांगा। इस पर नीतू पांड्या ने काला जादू कर अमिताभ और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। यह सुन कर अमिताभ घबरा गया और जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो आजिज आकर 20 अप्रैल 2019 को आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भेलूपुर नागेश सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें