फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ से भयभीत गैरहां गांव के लोग पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना के गैरहां गांव में दो दिन से लगातार बाघ दिखाई देने से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीण थाने पर पहुंच कर मंगलवार को गुहार लगाई। कई बार वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद भी कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार की भोर में बाघ देखने के बाद ग्रामीण दहशत में है। गांव वाले बाहर निकलने से डर रहे हैं। श्हां तक की पशुओं को घर अंदर बांध रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीण कपसेठी थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों से गैरहां गांव पहुंचने का आग्रह किया। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से फोन पर कहा कि बुधवार को टीम गांव में जाएगी। नागेंद्र पटेल, बीरेन्द्र पटेल, अजीत पटेल, अजय पटेल, मुन्नू पटेल व परमहंस पटेल का कहना है कि वन विभाग को किसी घटना का इंतजार है। वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद भी टीम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें