बीएचयू में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल में दाखिले के लिए रविवार को जिले में बने 48 केंद्रों पर नीट होगी। कोरोना काल में हो रहे इस परीक्षा को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एनटीए की ओर से परीक्षा के लिए जिले में दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी और सनबीम स्कूल वरुणा को नोडल केंद्र बनाया गया है।
रविवार को 48 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा में करीब 25 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा को लेकर के जिस तरह से देश भर में विरोध चल रहा था, अभ्यर्थी बहुत सशंकित थे लेकिन तिथि जारी होने के बाद से ही सब तैयारी में जुट गए।
इधर शनिवार को जहां केंद्रों पर दिन भर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं, वही केंद्राध्यक्ष की आनलाइन मीटिंग में भी तैयारियों की समीक्षा की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सिटिंग प्लान बनाया गया है और केन्द्रों पर मास्क अनिवार्य किया गया है।