चालक हेड कांस्टेबल रमेश राय और एसीपी भेलूपुर कार्यालय के हेड पेशी प्रभाकर द्विवेदी का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
नीट परीक्षा में एसीपी भेलूपुर कार्यालय के हेड पेशी प्रभाकर द्विवेदी की बेटी तोषिका द्विवेदी ने मान बढ़ाया है। तोषिका को 394वां रैंक मिला और उसने 720 में से 655 अंक प्राप्त किया। बेटी की इस उपलब्धि पर प्रभाकर द्विवेदी को एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
उधर, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने कार्यालय के चालक हेड कांस्टेबल रमेश राय को भी सम्मानित किया। बलिया के रहने वाले रमेश राय के पुत्र शशि राय का चयन केंद्रीय विद्यालय में हाईस्कूल प्रवक्ता के पद पर चयनित हुआ है।