पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश।
- फोटो : सोशल मीडिया।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कस्टडी रिमांड पर लिए गए नीलेश उर्फ पीके से पूछताछ के दौरान उसके वाराणसी से संबंधित सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिसके क्रम में आरोपी मिर्जापुर चुनार के बरेठा निवासी कन्हैया लाल सिंह और चंदौली के बबुरी थाना अंतर्गत नरहरपुर निवासी क्रांति कौशल को सिंहपुर बाईपास के पास से सफारी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। कन्हैया चंदौली में लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है जबकि क्रांति कौशल सुंदरपुर चितईपुर में साइबर कैफे चलाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त नीट परीक्षा से संबंधित सरगना नीलेश उर्फ पीके से करीब कई वर्षों से लगातार संपर्क में थे। उत्तर प्रदेश की विभिन्न नौकरियों की परीक्षाओं जैसे सहायक शिक्षक, यूपीटेट, यूपीएसआई, एएनएम चिकित्सा विभाग, एसएससी व अन्य कई परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को सॉल्वरों के माध्यम से पास कराने के लिए दिल्ली लखनऊ एवं कानपुर के अपने अलग साथियों के साथ एक समानांतर गैंग चला रहा था।