फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर के अर्चक नीरज पांडेय बर्खास्त

Mon, 26 Jun 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक नीरज पांडेय को रविवार को बर्खास्त कर दिया गया। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने पुजारी के महीने भर से ड्यूटी से नदारद रहने की रिपोर्ट के आधार पर की। अर्चक पर कार्य में लापरवाही के साथ अनुशासनहीनता बरतने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप है।
विज्ञापन

 

अर्चक नीरज पांडेय का तबादला बीते महीने सकलडीहा स्थित ऊं कालेश्वर महादेव मंदिर के लिए किया गया था। स्थानांतरण के बाद पुजारी ने ज्वाइन नहीं किया। इससे वहां का काम प्रभावित होता रहा। स्थानांतरित पुजारी ने न तो सकलडीहा में अपनी ज्वाइनिंग दी और न तो मंदिर कार्यालय में ही उपस्थित होकर अपनी बात कही। अर्चक ने किसी तरह की छुट्टी की भी आवेदन नहीं किया। महीने भर से अधिक समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे अर्चक के लखनऊ में नेताओं और उच्च अफसरों के यहां परिक्रमा करने की जानकारी मंदिर प्रशासन को इस दौरान मिलती रही। लगातार ड्यूटी से नदारद होने और निर्देशों का पालन न करने के आरोप में रविवार की दोपहर सीईओ ने अर्चक नीरज पांडेय की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया। सीईओ ने बताया कि मंदिर में अनुशासनहीनता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें