फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey Earthquake: तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप में राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF वाराणसी की टीम रवाना

Wed, 08 Feb 2023 11:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आज वाराणसी से कमाडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित बचाव कर्मियों के 51 सदस्यीय दल को प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और आधुनिक ख़ोज एवं बचाव के उपकरणों के साथ वाहिनी मुख्यालय चौकाघाट से एयरपोर्ट वाराणसी रवाना किया गया है। 
विज्ञापन
इस विशेष दल का नेतृत्व अभिषेक कुमार राय डिप्टी कमाडेंट कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्कीए में आए महाविनाशकारी भूकंप में हजारों की संख्या में लोगों की जान गई। जरूरतमंदों की मदद करने एवं राहत-बचाव ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के बचाव कर्मी एवं चिकित्सा दलों को तुर्कीए भेजा गया है। उसी कड़ी आज वाराणसी से कमाडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित बचाव कर्मियों के 51 सदस्यीय दल को प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और आधुनिक ख़ोज एवं बचाव के उपकरणों के साथ वाहिनी मुख्यालय चौकाघाट से एयरपोर्ट वाराणसी रवाना किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF वाराणसी की टीम रवाना - फोटो : अमर उजाला
इस विशेष दल का नेतृत्व अभिषेक कुमार राय डिप्टी कमाडेंट कर रहे हैं। मनोज कुमार शर्मा ने बताया की जरूरतमंदों को मदद करने के लिए 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम को सभी प्रकार के राहत-बचाव के आधुनिक उपकरणों के साथ एयरपोर्ट वाराणसी से एयर फोर्स के विशेष विमान से दिल्ली भेजा जा रहा है, वहां से टीम को तुर्कीए के लिए रवाना किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें