फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'ऑपरेशन दोस्त' को अंजाम देकर तुर्किये से बनारस लौटी NDRF टीम, जवानों ने बताया- कैसे थे हालात

Fri, 24 Feb 2023 03:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छह फरवरी को तुर्किये में भूकंप आने के 24 घंटे के भीतर भारत ने एनडीआरएफ की टीमें भेजकर 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया था। तुर्किये जाने वाली टीम में 11 एनडीआरएफ वाराणसी भी शामिल थी।
विज्ञापन
एनडीआरएफ जवानों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मदद के लिए गई एनडीआरएफ टीमें वहां से वापस आ गई है। ‘ऑपरेशन दोस्त’ को अंजाम देकर वाराणसी पहुंची एनडीआरएफ टीम का चौकाघाट स्थित बटालियन पर जोरदार स्वागत हुआ। पुष्प वर्षा के बीच भारत माता की जय नारे का जयघोष हुआ। तुर्किये में किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के सराहनीय कार्य को देखते हुए सभी जवानों का फूल-माला पहनाकर सराहना की गई।

विज्ञापन


बातचीत में एनडीआरएफ के जवानों ने अनुभव साझा किया। बताया कि भूकंप के बाद तुर्किये के क्या हालात थे। एक जवान ने कहा कि भूकंप ने तुर्किये को तबाह कर दिया है और स्थिति बहुत गंभीर है। हमने प्रभावित लोगों की मदद करने और उन्हें भावनात्मक रूप से समर्थन देने के लिए एक टीम के रूप में काम किया।

इस अवसर पर स्वागत के लिए मंत्री दयाशंकर मिश्र, कमिश्नर कौशलराज शर्मा और कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे। छह फरवरी को तुर्किये में भूकंप आने के 24 घंटे के भीतर भारत ने एनडीआरएफ की टीमें भेजकर तुर्किये में ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ के जांबाज जवानों को संबोधित करते मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
तुर्किये जाने वाली टीम में 11 एनडीआरएफ वाराणसी भी शामिल थी। डिप्टी कमाडेंट अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में 51 जवान 8 जनवरी को सभी प्रकार के राहत-बचाव के आधुनिक उपकरणों के साथ वाराणसी रवाना हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें