फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU बवाल की जांचः राष्ट्रीय महिला आयोग ने कुलपति का प्रस्ताव ठुकराया

Fri, 13 Oct 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गिरीश चंद्र त्रिपाठी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी और बाद में छात्राओं पर लाठीचार्ज के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दोबारा बनारस आकर बातचीत करने के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष ने इसका कारण पूर्व में दौरे के दौरान फोन न उठाने, मेसेज का जवाब न देने और बुलावे पर न आना बताया। अब आयोग इसी सप्ताह अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय और मानव संसाधन मंत्रालय को सौंप देगा।

अध्यक्ष के नेतृत्व में चार से छह अक्तूबर तक बनारस दौरे पर आई आयोग की टीम ने पांच अक्तूबर को बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में छात्राओं के साथ ही हॉस्टल वार्डन, चीफ प्रॉक्टर और कुलसचिव का बयान दर्ज किया था।
विज्ञापन


छह अक्तूबर को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेस कर अध्यक्ष ने वीसी को कई बार फोन और मेसेज करने की जानकारी दी थी। कहा था कि वीसी ने न तो उनका फोन उठाया, न ही मेसेज का जवाब दिया। टीम के दिल्ली लौटने पर प्रो. त्रिपाठी ने अध्यक्ष से बात की थी।
विज्ञापन

कुलसचिव और चीफ प्रॉक्टर ने आयोग में रखा विश्वविद्यालय का पक्ष

- फोटो : अमर उजाला

इस बीच बुधवार को कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह आयोग में पहुंचे और बिंदुवार विश्वविद्यालय का पक्ष रखा। अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान अधिकारियों ने कोई नया तथ्य नहीं रखा।  

बवाल के बाद दो अक्तूबर से अवकाश पर चल रहे कुलपति प्रो. त्रिपाठी 10 दिन बाद भी परिसर नहीं आए हैं। उनकी छुट्टी कब तक है, कब आएंगे, इस बारे में अधिकारियों को नहीं पता है। कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी उनका कामकाज देख रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें