फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी व शिवसेना एक राजनैतिक ड्रामा पार्टी: विधायक सुरेंद्र सिंह

Sun, 24 Nov 2019 03:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन

बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने महाराष्ट्र सरकार के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जो निर्णय लिया है, वह आत्मघाती निर्णय है। इसका भुगतान उन्हें भविष्य में भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में सरकार के बहुमत साबित कैसे करेंगे सवाल पर कहा राजनीति में हर प्रयास सार्थक व सही माना जाता है। कहा जब अपना सगा दगा दे गया तब पराये को ही न अपना बनाना है। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा विपक्ष के जितने नेता हैं बीजेपी को छोड़कर सभी नेताओं को डर है कि हमारे नेता टिकाऊ नही है बिकाऊ है।

इसलिए वे अपने विधायकों को होटल में बंधक बनाकर रख रहे हैं। एनसीपी व शिवसेना को राजनैतिक ड्रामा पार्टी कहा, रा भर रोल करेंगे और सुबह असली रूप में आ जाएंगे। वही हाल है शरद पवार व उद्धव ठाकरे जी का कि रातभर राजा का रोल करेंगे और सुबह भिखारी के रूप में आ जाएंगे। वही एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तुलना नर्तकी से करते हुए कहा कि जिस तरह एक नर्तकी अपनी बात मनवाने के लिए किसी के साथ कुछ भी कर सकती है वही हाल शरद पवार का है।
विज्ञापन


बीएचयू के संस्कृत विभाग में मुस्लिम टीचर डॉ फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा गुरु गुरु होता है। चाहे वह हिंदू हो या मुश्लिम कहा हमें तो और भी गर्व होना चाहिए कि कोई मुश्लिम शिक्षक संस्कृत पढ़ता है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा मैं तो फिरोज खान को माला भी पहनाउंगा। विद्वान की कोई धर्म और जाति नहीं होती है। बड़ा चिंतन होना चाहिए और छात्रों को अपना आंदोलन तुरंत समाप्त कर देना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें