फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चुनौतियों को अवसर मान आगे बढ़ें’

Mon, 28 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एनसीसी डे पर बीएचयू में कार्यक्रम
विज्ञापन
बीएचयू में एनसीसी का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। एंफीथिएटर मैदान पर कार्यक्रम में मानद कर्नल कमांडेंट कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान एनसीसी गान हुआ, कैडेटों ने देशसेवा की शपथ ली। इसके बाद 39 जीटीसी के जवानों की बैंड टीम ने राष्ट्रग्रान, राष्ट्रीय गीत समेत कई देशभक्ति गीतों का धुन बजाया। कुलपति ने कैडेटों का चुनौतियों को अवसर मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिंदगी जीने के नायाब तरीके सिखाती है। कुछ कैडेटों के साथ 68 साल पहले शुरू एनसीसी में इस समय देश में 13 लाख कैडेटों की विशाल श्रृंखला बन चुकी है। इसमें मिलने वाले प्रशिक्षणों का व्यावहारिक जीवन में तो महत्व है ही, सेना में जाकर देश सेवा का अवसर भी मिलता है। अब समय आ गया है, जब कैडेट देश में व्याप्त चुनौतियों को अवसर में बदल सकते हैं।

ध्वजारोहण और शपथ के बाद स्थानीय और देश के विभिन्न जगहों पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी 42 कैडेटों को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही आन द स्पॉट पेंटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संचालन कैडेट आराधना चतुर्वेदी और विभाष श्रीवास्तव ने किया। समारोह में कार्यवाहक ग्रुप कमांडर कर्नल संजय त्यागी, कर्नल जितेंद्र भाकर, कर्नल आरके गौतम, कैप्टन बी भट्टाचार्या, कर्नल आरके चंदा, कर्नल दिनेश, कर्नल सुधीर सहित थल, वायु और नौ सेना के 350 से अधिक कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें